KGMU : गांधी वार्ड में मरीज के तीमारदार से अभद्रता, नाराज नर्स ने नहीं लगाया इंजेक्शन - वार्ड से भगाया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्यकर्मियों का रुख मरीज और उनके तीमारदारों के प्रति बिगड़ता ही जा रहा है। ताजा मामला केजीएमयू के गांधी वार्ड का है। जहां भर्ती मरीज के तीमारदार से वहां तैनात नर्सिंग स्टाफ पर अभद्रता करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं नाराज नर्सिंग स्टाफ ने तीमारदार को भगाते हुये, मरीज को इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया। परेशान तीमारदार ने पूरे मामले की शिकायत केजीएमयू की कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद से की है। कुलपति ने इस मामले में जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल, गोंडा निवासी मरीज सत्य प्रकाश को गांधी वार्ड 3 के (जनरल वार्ड ) में बेड नंबर 34 पर 17 नवंबर से भर्ती हैं। मरीज के परिजन ओंकार ने कुलपति को लिखे शिकायती पत्र में कहा है कि 29 नवंबर की सुबह वार्ड में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स मरीज को इंजेक्शन लगाने आई। इस दौरान नर्स आक्रोशित हो उठी और मरीज के तीमारदार से अभद्रता की। इतना ही नहीं नर्स ने मरीज को इंजेक्शन भी नहीं लगाया। पीड़ित ने पत्र में यह भी लिखा है कि वार्ड में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जानकारी ली जा सकती है।

ये भी पढ़ें -UP assembly winter session : जातिवार जनगणना के मुद्दे पर सपा सदस्यों ने किया वाकआउट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म