Israel Hamas War: इजराइल ने दक्षिणी गाजा के कुछ हिस्सों पर गिराए पर्चे, खान यूनिस अब एक 'खतरनाक युद्ध क्षेत्र'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी)। इजराइल ने दक्षिणी गाजा के कुछ हिस्सों में पर्चे गिराए हैं, जिनमें लोगों से खान यूनिस शहर स्थित घरों को छोड़ने के लिए कहा गया है। पर्चों में यह भी कहा गया है कि खान यूनिस अब एक "खतरनाक युद्ध क्षेत्र" है। क्षेत्र के निवासियों ने यह जानकारी दी।

इन पर्चों से संकेत मिलता है कि इज़राइल अपने आक्रमण को व्यापक बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसने अब तक गाजा पट्टी के उत्तरी भाग पर बड़े पैमाने पर ध्यान केंद्रित किया है। युद्ध की शुरुआत में हजारों लोग उत्तरी गाजा से पलायन कर गए थे, जिनमें से कई ने खान यूनिस और दक्षिण के अन्य शहरों में शरण ली थी।

ये भी पढ़ें:- बंगलादेश में आम चुनाव का बहिष्कार करेगी पूर्व PM खालिदा जिया की पार्टी

संबंधित समाचार