सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति पर तीन लोग हमला करते दिखे, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी है। वीडियो फुटेज में उत्तर पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में तीन व्यक्ति एक व्यक्ति पर कथित तौर पर चाकू से हमला करते और उसे ईंट से मारते दिख रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। 

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) जितेंद्र मीणा ने कहा कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। मीणा ने कहा, "हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। हम पीड़ित की पहचान करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।’’ 

ये भी पढ़ें- सुर्खियों में बने रहने की नेताओं की लालसा पर राहुल गांधी ने कसा तंज, कही ये बड़ी बात

संबंधित समाचार