पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने गोली मारकर की खुदकुशी
मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने सरकारी कार्बाइन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर बैरक में मौजूद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर आ गए। सामने सिपाही की लाश पड़ी थी। उन्होंने आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही आईजी समेत विभिन्न अफसर मौके पर पहुंच गए। अफसरों …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने सरकारी कार्बाइन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर बैरक में मौजूद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर आ गए। सामने सिपाही की लाश पड़ी थी। उन्होंने आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही आईजी समेत विभिन्न अफसर मौके पर पहुंच गए। अफसरों के मुताबिक, सिपाही करीब तीन साल से यहां तैनात था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। वहीं, सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गए।
मूल रूप से बरेली की नवाबगंज तहसील के ग्राम अड़ंगा चांदपुर निवासी मजर हुसैन खां सिपाही के पद पर तैनात थे। फिलहाल उनका परिवार पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा खुदागंज में रह रहा था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के अनुसार, करीब तीन साल पहले उनकी तैनाती मुरादाबाद में हुई थी। मौजूदा समय में वह पुलिस लाइन में तैनात थे।
तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने पहले 27 अगस्त को अवकाश लिया था। तीन सितंबर को वापस आने के बाद फिर दोबारा अवकाश पर चले गए थे। इसके बाद से गैरहाजिर हो गए और बुधवार को ही ड्यूटी पर लौटे थे। गुरुवार की सुबह गोली चलने की सूचना पर एसएसपी मौके पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह बीमारी के कारण मानसिक रूप से तनाव में थे और पारिवारिक कलह भी चल रही थी। सभी मामलों की जांच की जा रही है।
