काशीपुर: सड़क हादसे में हाईस्कूल के छात्र की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

काशीपुर, अमृत विचार। घर लौट रहे बाइक सवार किशोर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक घर का इकलौता बेटा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार उमरपुर, जसपुर निवासी कैलाश सिंह का 17 वर्षीय पुत्र लक्की जसपुर में  कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। गुरुवार रात वह अपने साथी के साथ बाइक से अंगदपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात में वापस लौटते समय अंगदपुर तथा उमरपुर के बीच हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लक्की गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों व टोल प्लाजा के वाहन ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। घटना के बाद से परिजन सदमे में है। 

संबंधित समाचार