उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में अक्षत, 12वीं में गीतिका-सुशीला टॉपर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचारः उत्तराखंड बोर्ड ने वर्ष 2026 के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है, जिसमें इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल (10वीं) में रामनगर के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक (98.2 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने टॉप किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक (98.0 प्रतिशत) हासिल कर पहला स्थान साझा किया।

संबंधित समाचार