Farrukhabad News: परचून दुकानदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी युगल हत्यारोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में परचून दुकानदार की हत्या का खुलासा।

फर्रुखाबाद में परचून दुकानदार की हत्या का खुलासा। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ कोतवाली क्षेत्र में परचून दुकानदार की चाकुओं से गोद कर  की गई हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर कर दिया है। प्रेमी युगल ने मिल कर लूट की योजना बनाई थी।लूट में असफल होने पर दोनों में मिल कर परचून दुकान दार की हत्या कर थी थी।पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोलेपुर निवासी पप्पू शर्मा ( 50) पुत्र रामसेवक शर्मा कर्नल गंज पुलिस चौकी के पास अपनी विधवा बहन ज्योति शर्मा के साथ रहता था। पप्पू अपने घर पर ही किराने की दुकान चलाता था। शुक्रवार की रात करीब एक बजे पप्पू शर्मा  की बहन पर एक युवक ने हमला कर दिया।बहन के आवाज लगाने पर पप्पू अपनी बहन को बचाने गया।

हमलावर ने पप्पू को चाकुओं से गोद कर गला रेत कर हत्या कर दी थी। घायल ज्योति के पुत्र विशाल ने वैभव गुप्ता के विरुद्ध मामा की हत्या व मां पर कातिलाना हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई घी। इस मामले में कोतवाल हरिशरण सिंह और एसओजी टीम ने शीशम बाग निवासी  नाइद उर्फ नूरी से गहन पूछ ताछ के बाद शहर कोतवाली के बूरा बाली गली निवासी बैभव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नूरी व बैभव गुप्ता ने बताया कि ज्योति के पास सोने चांदी के जेबरात थे। जिसको लेकर इन दोनों ने लूट की  योजना बनाई और नूरी को पहले ज्योति के घर रुकने को भेज दिया। बाद में वह खुद पहुंच गया। बैभव ज्योति को बंधक बना कर लूट करना चाहता था।

लूट में असफल होने पर उसने पप्पू की हत्या कर दी ।नूरी और बैभव ने हत्या का जुर्म स्वीकार किया है। दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों हत्या रोपियो का पुलिस ने लोहिया अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण करा कर न्यायालय में पेश किया।न्यायालय ने दोनों को 14 दिन की रिमांड पर जिला जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज