लखनऊ: नियुक्ति विभाग का आदेश नहीं मानने पर पीसीएस अधिकारी को किया गया निलंबित, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नियुक्ति विभाग का आदेश न मानने के आरोप में पीसीएस अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गाजीपुर में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात शैलेंद्र प्रताप सिंह का ट्रांसफर बनारस किया गया था लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया और बिना बताए ही गायब हो गए। 

उन पर पहले से ही चल रही विभागीय जांच और अब अनुशासनहीनता के आरोप में नियुक्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव देवेश कुमार चतुर्वेदी ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लखनऊ लखनऊ: लोकसभा चुनाव में बीजेपी इस बार युवा चेहरों को देगी मौका, बनाया यह नया 'मास्टरप्लान'!

संबंधित समाचार