प्रयागराज: महिला की मौत के मामले में पति, देवर और उसकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज
नैनी के महेवा में बुधवार को फंदे से झूलती मिली थी महिला
अमृत विचार, नैनी, प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी में बुधवार दोपहर हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति, देवर व उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला का शव घर के कमरे में बुधवार दोपहर फंदे से झूलते मिली थी।
महेवा निवासी नरेंद्र भारतीय की पत्नी माला देवी बुधवार दोपहर घर के कमरे में पंखे के चुल्ले में बने फंदे में झूलती मिलीं थी। माला की मौत से घर में कोहराम मच गया था। सूचना पर नैनी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर छानबीन की थी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं रहीं। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया भी। पुलिस ने मायके पक्ष से मिली तहरीर पर पुलिस ने पति नरेंद्र, देवर शिवम एवं उसकी पत्नी तनु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़ें:- मीरजापुर: 25 हजार के ईनामिया सहित दो गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल
