Kanpur Crime: वृद्धा ने खुद को मारी गोली… मचा हड़कंप, हैलट अस्पताल में चल रहा इलाज, कारण स्पष्ट नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में वृद्धा ने खुद को गोली मार ली।

कानपुर के ग्वालटोली थानाक्षेत्र के सूटरगंज में वृद्धा ने महिला ने खुद को गोली मार ली। गोली वृद्धा के सिर में लगी है। परिजनों ने आनन-फानन में वृद्धा को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कानपुर, अमृत विचार। ग्वालटोली थानाक्षेत्र के सूटरगंज में वृद्धा ने खुद को गोली मार ली। गोली वृद्धा के सिर में लगी है। परिजनों ने आनन-फानन में वृद्धा को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ग्वालटोली थानाक्षेत्र के सूटरगंज निवासी अहमद उल्ला खां की 66 वर्षीय पत्नी शाबिया खान ने शुक्रवार दोपहर को अपने सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। गोली सिर के बाएं हिस्से को छू कर निकली। हालांकि अभी तक गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हैलट अस्पताल में वृद्धा का इलाज चल रहा है। परिजन कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे है।

नोट- यह खबर अपडेट की जा रही है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज