अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की मंदिर निर्माण की तस्वीरें
अयोध्या, अमृत विचार। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को देखते हुए मंदिर निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को कुछ तस्वीरें जारी की हैं। ट्रस्ट के अनुसार मंदिर निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मंदिर के गर्भगृह में तीन फीट ऊंचा सिंहासन तैयार कर दिया गया है। वहीं 70 से अधिक खंभों में शंकरजी, गणेशजी सहित अन्य देवी-देवताओं के अलावा नृत्यांगनाओं की मूर्ति की तराशी का काम भी किया गया है।
