छत्तीसगढ़: बाल संप्रेक्षण गृह से फरार तीन अपराधी में से एक गिरफ्तार
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के एक बाल संप्रेक्षण गृह से आज सुबह फरार हुए तीन बाल अपराधियों में से एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बाल संप्रेक्षण गृह के अधिकारी के अनुसार आज सुबह बाल संप्रेक्षण गृह के चौकीदार को तीन बाल अपराधी शौचालय में बंद कर भाग गए।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने एक बालक को टेकनार ग्राम के पास गिरफ्तार कर लिया। अभी दो अपराधी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। दोनों बीजापुर के रहने वाले हैं।
ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़: विकास और रोजगार के लिए खनन जरूरी, सरगुजा में नफे-नुकसान पर विचार के बाद लेंगे निर्णय- सीएम साय
