राजकीय सम्मान के साथ होगा DMDK प्रमुख विजयकांत का अंतिम संस्कार, CM स्टालिन की घोषणा
नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक-नेता विजयकांत का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान से करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। डीएमडीके के संस्थापक और गुजरे जमाने के लोकप्रिय तमिल अभिनेता विजयकांत का बृहस्पतिवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।
स्टालिन ने अपने शोक संदेश में विजयकांत के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वह एक अभिनेता के तौर पर तथा सार्वजनिक जीवन में एक नेता के तौर पर पूरी तरह सफल व्यक्ति थे। स्टालिन ने घोषणा की कि सरकार विजयकांत का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान से कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएमडीके के संस्थापक का निधन तमिलनाडु और सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। स्टालिन ने विजयकांत के परिवार तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदना व्यक्त की।
அன்பிற்கினிய நண்பர் - தேசிய முற்போக்கு திராவிடக் கழக நிறுவனத் தலைவர் கேப்டன் விஜயகாந்த் அவர்களுக்கு இறுதி மரியாதை செலுத்தினேன்.
— M.K.Stalin (@mkstalin) December 28, 2023
நல்ல உள்ளத்திற்குச் சொந்தக்காரரான நண்பர் விஜயகாந்த் அவர்கள் திரையுலகிலும் பொதுவாழ்விலும் தனது கடும் உழைப்பினால் வெற்றிகரமான முத்திரைகளைப் பதித்த… pic.twitter.com/09qWav7Pnk
2005 में किया था पार्टी का गठन
विजयकांत ने साल 2005 में डीएमडीके पार्टी का गठन किया और DMDK 2011 से 2016 तक तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी पार्टी थी। फिल्मी करियर की बात करें तो विजयकांत को कई फिल्मफेयर तमिल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। एक्टर को लोग कैप्टन के नाम से जानते थे।
ये भी पढ़ें- अभिनेता और DMDK पार्टी के चीफ विजयकांत का निधन, कोविड पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती
