लखीमपुर-खीरी: घना कोहरा, सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, शीतलहर के बढ़े आसार

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार: दिसंबर महीने को समाप्त होने में तीन दिन बचे हैं। इसी के साथ तराई में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ गई है। कोहरे ने भी कहर ढाना शुरू कर दिया है। गुरुवार की सुबह पूरा तराई का क्षेत्र कोहरे की चादर से ढका रहा। दृश्यता कम होने से वाहन सड़कों पर रेंगते दिखे। दिन में गर्म कपड़ों के घर से निकलने वाले लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों से ढककर घर से बाहर निकले। 

कभी नवंबर माह के पहले हफ्ते से ही तराई के लखीमपुर जिले में ठंड की दस्तक शुरू हो जाती थी, लेकिन इधर कुछ सालों से दिसंबर महीने से ठंड की शुरुआत होने लगती थी। दिसंबर के अंत तक कड़ाके की सर्दी से लोगो को जूझना पड़ता था, लेकिन इस साल मौसम का मिजाज काफी गर्म रहा। दिन में कड़ी धूप खिल रही थी।

सुबह और शाम हल्की ठंड लोगों को काफी भा रही थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री आसपास रहा, लेकिन बुधवार की शाम से मौसम के तेवर काफी नरम पड़ गए। देर शाम से कोहरे की चादर छाने लगी। सुबह होते शहर समेत पूरा तराई का इलाका कोहरे की चादर से ढक गया।

सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण बाइक से लेकर बड़े वाहनों की स्पीड थम सी गई। वाहन रेंगते हुए चल रहे थे।  गुरुवार की शाम अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर तराई क्षेत्र में भी अब दिखने लगा है।

सर्द पछुवा हवा चलने से पूरे दिन गलन रही। महसूस की जा रही है। कड़कड़ाती ठंड के कारण आम लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ठंड का असर सड़कों पर भी दिखाई दिया। सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा काफी कम लोग दिखाई दिए। बाजारों में भी काफी कम भीड़भाड़ रही।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: पीएम-श्री में चयनित परिषदीय विद्यालयों में अभी परवान नहीं चढ़ पाई योजना 

संबंधित समाचार