हाथियों ने घरों को किया क्षतिग्रस्त, लोगों ने भागकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर में आज हाथियों ने पांच घरों को क्षतिग्रस्तर कर दिया और कई लोगों ने भागकर जान बचायी। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार पत्थलगांव और कांसाबेल क्षेत्र के चार गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात के बाद 5 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

तमता और बालाझर में इन हाथियों ने दो घरों को क्षतिगस्त कर वहां रखा अनाज को चटकर दिया। इस दौरान घर के बाहर अलाव जला कर बैठे लोगों ने भाग कर मुश्किल से अपनी जान बचाई है।

वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच कर हाथियों को खदेड़ने का प्रयास कर रहा है, लेकिन हाथियों के गांव के समीप ही डेरा डाल दिया है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: अवैध संबंध के शक में व्यक्ति ने की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या, गिरफ्तार