मणिपुर गोलीबारी: एक और घायल की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई पांच 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंफाल। मणिपुर के थोउबल जिले के लिलोंग चिंगजाओ इलाके में प्रतिबंधित संगठन की गोलीबारी में घायल हुए एक और व्यक्ति की मौत हो गई। घायल व्यक्ति जिस अस्पताल में भर्ती था, उसके अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

वह व्यक्ति उन 10 लोगों में शामिल था, जो सोमवार रात पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के सदस्यों की तरफ से की गई गोलीबारी में घायल हो गए थे। सभी को उपचार के लिए इंफाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी।

सरकारी अधिकारियों ने कहा कि संदेह है कि गोलीबारी अवैध मादक पदार्थों के व्यापार के माध्यम से अर्जित धन को लेकर हुए विवाद के कारण हुई। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की राजनीतिक शाखा रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट (आरपीएफ) ने एक बयान जारी कर दावा किया कि गोलीबारी करने वाले उसके सदस्य थे और वह घटना की आंतरिक जांच कर रहा है। दोनों संगठनों पर गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत प्रतिबंध लगा हुआ है। 

ये भी पढ़ें - MP: शिवराज सिंह चौहान का घर अब हुआ 'मामा का घर', बंगले में हुए स्थानांतरित

संबंधित समाचार