आज का इतिहास: आज ही के दिन हिन्दी साहित्यकार रामचन्द्र वर्मा का हुआ जन्म, जानें 08 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास: आज ही के दिन हिन्दी साहित्यकार रामचन्द्र वर्मा का हुआ जन्म, जानें 08 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1026- सुल्तान महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट किया। 1697- ब्रिटेन में आखिरी बार ईशनिंदा के लिए मृत्युदंड दिया गया। 1790- अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को सम्बोधित किया। 

1884- समाज सुधारक और ‘ब्रह्म समाज’ के संस्थापकों में से एक केशव चन्द्र सेन का निधन हुआ। 1856- डॉ. जॉन वीच ने हाइड्रेटेड सोडियम बोरेट की खोज की। 1889- हर्मन होलैरिथ को पंच कार्ड टैब्युलेटिंग मशीन के आविष्कार का पेटेंट मिला। 1890- हिन्दी साहित्यकार रामचन्द्र वर्मा का जन्म। 1908- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री निडर नाडिया का जन्म। 

1925- प्रसिद्ध साहित्यकार मोहन राकेश का जन्म हुआ। 1929- नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहली बार टेलीफोन संपर्क स्थापित हुआ। 1942- प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का जन्म हुआ 1952- जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।

1971- पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने नेता शेख मुजीबुर रहमान को जेल से आजाद किया था। 1973- रूस ने स्‍पेस “मिशन ल्‍यूना 21” लांच किया। 1975- भारतीय संगीतकार हैरिस जयराज का जन्म हुआ। ।984- उत्तर कोरिया के तीसरे सर्वोच्च नेता किम जोंग उन का जन्म। 1984- पहली भारतीय महिला पायलट सुषमा मुखोपाध्याय का निधन। 

2009- मिस्र के पुरात्ववेदाओं ने 4,300 वर्ष पुराने पिरामिड में रानी सेशेशेट की ममी की खोज की। 2010 – पुर्तगाल की संसद ने सम लैंगिक विवाह को स्वीकृति दे दी। 2017 – इजरायल के यरुशलम में ट्रक से हमले में कम से कम 4 सैनिकों की मौत हुई और 15 घायल हुए। 2020 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बाहरी अंतरिक्ष सहयोग के लिए भारत और मंगोलिया के बीच हस्ताक्षरित समझौते को मंजूरी दी। 

ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: आज ही के दिन भारतीय लेखक शोभा डे का हुआ जन्म, जानें 07 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं