छत्तीसगढ़: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना 15 जनवरी के बाद शुरू  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 15 जनवरी से बांघों की गणना शुरु होगी। डीएफओ इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर संदीप बल्गा ने बताया कि इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में नए सिरे से बाघों की गणना शुरू होने वाली है।

धुर नक्सली इलाका इंद्रावती टाइगर रिजर्व पार्क में वन विभाग के लगभग 80 सदस्यीय टीम को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा बाघ की गणना के लिए आसपास के लगभग 25 गांवों के 50 स्थानीय ग्रामीणों को भी तैयार किया जा रहा है। यह गणना जनवरी मध्य से शुरू होकर फरवरी के अंतिम सप्ताह तक चलेगी।

बाघों की गणना के लिए वाइल्ड लाइफ देहरादून के विशेषज्ञों की टीम पहुंच रही है। वर्तमान में इस राष्ट्रीय उद्यान में 8 से 10 बाघ होने की पुष्टि हुई है। टीम एक फार्मूला पर काम करेगी जिसके मुताबिक बाघ की दहाड़ के इलाके, मल और पंजों के निशान का पता लगाकर और कहां कहां पेड़ में पंजे के निशान मिले है। इसके अलावा बाघ के होने की संभावित क्षेत्र में 21 दिनों तक कैमरा लगा कर इसकी गणना की जा सकती है।

ये भी पढे़ं- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन, पिछले कुछ समय से थे बीमार

संबंधित समाचार