US Moon Lander: 50 से अधिक वर्षों में पहला अमेरिकी चंद्र लैंडर चंद्रमा की ओर रवाना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

केप केनवेरल (अमेरिका)। पचास से अधिक वर्षों में पहला अमेरिकी चंद्र लैंडर सोमवार को चंद्रमा की ओर रवाना हुआ, जिससे नासा और अन्य ग्राहकों के लिए सेवा प्रदायगी के वास्ते निजी कंपनियां अंतरिक्ष की दौड़ में शामिल हो गई हैं। एस्ट्रोबोटिक टेक्नोलॉजी, पिट्सबर्ग कंपनी का लैंडर ‘यूनाइटेड लॉन्च अलायंस’ के बिलकुल नए रॉकेट ‘वल्कन’ पर सवार हुआ। लैंडर 23 फरवरी को चंद्रमा की सतह पर उतरने का प्रयास करेगा।

Image

 पिट्सबर्ग की कंपनी का लक्ष्य चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने वाला पहला निजी उद्यम बनने का है, जिसे केवल चार देशों ने पूरा किया है। लेकिन ह्यूस्टन की एक कंपनी के पास भी एक लैंडर है जो उड़ान भरने के लिए तैयार है और वह अधिक सीधा रास्ता अपनाते हुए इसे चंद्रमा की सतह तक ले जा सकती है। नासा ने दोनों कंपनियों को अपने स्वयं के चंद्र लैंडर बनाने और उड़ाने के लिए लाखों रुपये दिए हैं।

 अंतरिक्ष एजेंसी चाहती है कि निजी स्वामित्व वाले लैंडर नासा की तकनीक और विज्ञान प्रयोगों के साथ-साथ अन्य ग्राहकों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के आने से पहले उस स्थान का दायरा बढ़ा दें। अमेरिका ने पिछली बार चंद्र मिशन दिसंबर 1972 में भेजा था। अपोलो 17 के जीन सर्नन और हैरिसन श्मिट चंद्रमा पर चलने वाले 11वें और 12वें व्यक्ति बन गए थे। 

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ में विमान दुर्घटना, यात्रियों की सांसें अटकीं...10 लोग घायल

संबंधित समाचार