UP Budget 2026: बजट सत्र के दौरान चलने वाले स्वास्थ्य शिविर का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, स्पीकर महान रहे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र की शुरुआत से पूर्व विधान भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। यह स्वास्थ्य शिविर उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों के लिए लगाया गया है, जिसमें केजीएमयू के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा यह शिविर आयोजित किया गया है। यह शिविर माननीय सदस्यों के साथ-साथ विधान भवन में उपस्थित अन्य लोगों की सुविधा के लिए भी उपलब्ध रहेगा। योगी ने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकार होना चाहिए और प्रदेश सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। 

उन्होंने सदस्यों को सलाह दी कि व्यस्त और उतार-चढ़ाव भरी दिनचर्या के बावजूद अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि तनावमुक्त रहकर और उन्मुक्त वातावरण में दिनचर्या अपनाने से बीमारियां स्वयं दूर रहती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। नेता यदि विकास की बात करें, चिकित्सक स्वास्थ्य के विषय पर मार्गदर्शन दें और प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र की विशेषज्ञता साझा करे, तो इसका सकारात्मक प्रभाव आमजन पर पड़ता है। उन्होंने सभी सदस्यों से स्वास्थ्य शिविर की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, राकेश सचान, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, बलदेव सिंह औलख, केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, एसजीपीजीआई के निदेशक आर.के. धीमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म