Malaysia visit: PM मोदी के स्वागत में सजा कुआलालंपुर एयरपोर्ट, अनवर इब्राहिम ने किया भव्य स्वागत, देखे तस्वीरें
कुआलालंपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की यात्रा पर अब से कुछ देर पहले शनिवार को यहां पहुंचे। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने हवाई अड्डे पर गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
.jpg)
हवाई अड्डे पर उतरने के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कुआलालंपुर पहुंचा। हवाई अड्डे पर मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा किये गये गर्मजोशी भरे स्वागत से अत्यंत भावुक हूँ। हमारी बातचीत और भारत-मलेशिया के बीच मित्रता के संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रतीक्षा है।"
https://twitter.com/narendramodi/status/2020069217853383160?s=20
PM मोदी के स्वागत में भारतीय समुदाय के लोग भी हवाई अड्डे पर पहुंचे हुए थे।
.jpg)
स्कूली बच्चे हाथों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लिये हुए थे। इसके बाद श्री इब्राहिम और मोदी एक ही कार में रवाना हो गये।
.jpg)
मोदी ने सुबह मलेशिया रवाना होने से पहले जारी वक्तव्य में उम्मीद जताई थी कि उनकी मलेशिया यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मज़बूत होगी।
.jpg)
उन्होंने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना, आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना तथा सहयोग को नए क्षेत्रों में फैलाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बुलावे पर वहां की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं।
इन मुद्दों पर करेगें व्यापक चर्चा
PM मोदी रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ व्यापक वार्ता करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर पहुंचने की उम्मीद है। मलेशिया रवाना होने से पहले मोदी ने कहा था कि भारत मलेशिया के साथ रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने तथा आर्थिक और नवोन्मेष के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
उन्होंने कहा था, ''भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में निरंतर प्रगति हुई है। मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अपनी चर्चाओं और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर उत्साहित हूं।''
उन्होंने कहा था, '' हमारा लक्ष्य अपने रक्षा और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करना, अपनी आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना तथा नए क्षेत्रों में अपने सहयोग का विस्तार करना है।'' भारत और मलेशिया ने अगस्त 2024 में अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया है।
