Winter Olympics: तिरंगा उठाकर आरिफ खान ने की भारतीय दल की अगुवाई, एकमात्र भारतीय Alpine Skiing में मिला कोटा    

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

इटली। आरिफ मोहम्मद खान ने लिविग्नो स्नो पार्क में आयोजित मिलानो कोर्टिना 2026 शीतकालीन ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह में तिरंगा उठाये हुए भारतीय दल की अगुवाई की। शुक्रवार को मिलानो कोर्टिना 2026 का उद्घाटन समारोह मिलान के सैन सिरो स्टेडियम में, कोर्टिना, लिविग्नो और प्रेडाजो में एक साथ आयोजित किया गया। समारोह में परेड के दौरान आरिफ खान ने भारतीय तिरंगा उठाये हुए थे वहीं इस प्रतियोगिता में देश के एकमात्र दूसरे एथलीट, स्टैनज़िन लुंडुप ने भारतीय प्लेकार्ड पकड़ा हुआ था। 

मिलानो कोर्टिना 2026 उद्घाटन समारोह में मारिया केरी, लौरा पौसिनी और एंड्रिया बोसेली जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। मिलानो कोर्टिना आरिफ खान का दूसरा शीतकालीन ओलंपिक्स है। उन्होंने बीजिंग 2022 में शीतकालीन गेम्स में पर्दापण किया था, जहां उन्होंने स्लैलम और जायंट स्लैलम अल्पाइन स्कीइंग दोनों इवेंट्स में हिस्सा लिया था। आरिफ अकेले ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने एक ही विंटर ओलंपिक्स में दो अल्पाइन स्कीइंग इवेंट्स के लिए सीधे कोटा स्थान हासिल किया है। मिलानो कोर्टिना 2026 में आरिफ खान केवल स्लैलम इवेंट में हिस्सा लेंगे। 

आरिफ ने ओलंपिक एफआईएस पॉइंट्स सिस्टम के जरिए मिलानो कोर्टिना के लिए स्लैलम में भारत का कोटा स्थान हासिल किया है। टूर्नामेंट की स्लैलम रेस 16 फरवरी को होगी। क्रॉस-कंट्री स्कीयर स्टैनजिन लुंडुप दूसरे भारतीय एथलीट हैं जो मिलानो कोर्टिना में हिस्सा लेंगे।

उनका नाम पुरुषों की 10 किमी इंटरवल स्टार्ट फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता की एंट्री लिस्ट में है। स्टैनजिन लुंडुप ने पिछले साल नॉर्वे में एफआईएच नॉर्डिक वर्ल्ड स्की चैंपियनशिप में भारत के लिए क्रॉस-कंट्री स्कीइंग कोटा हासिल किया था। उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने मिलानो कोर्टिना 2026 गेम्स के लिए चुना था। टूर्नामेंट में लुंडुप की रेस 13 फरवरी को टेसेरो क्रॉस-कंट्री स्कीइंग स्टेडियम में होगी। 

ये भी पढ़ें : 
उत्तराखंड : अपने गांव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी....बुजुर्गों का पूछा हाल, बच्चों संग किया संवाद 

संबंधित समाचार