महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक, क्या है सीट शेयरिंग फॉर्मूला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है। आज महाराष्ट्र में सीटों के मुद्दे पर गठबंधन की बैठक होने जा रही है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के नेता शामिल होंगे। बता दें कि 28 पार्टियों के इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ है। 

क्या है सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। यहां पर कांग्रेस, NCP, शिवसेना (UBT) और वंचित बहुजन अघाड़ी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र कांग्रेस 20 सीटों पर लड़ सकती है। शिवसेना वैसे तो 23 सीटों की मांग कर रही है, लेकिन उन्हें भी 20 सीटें दी जा सकती हैं। NCP को 6 और वंचित बहुजन अघाड़ी को 2 सीटें मिल सकती हैं।

इससे पहले रविवार को बिहार में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के नेताओं की वर्चुअल बैठक हुई। इसके बाद दिल्ली और पंजाब में सीट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच बैठक सोमवार को हुई।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में एक व्यक्ति ने 11 साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म, सिगरेट से दागा, और फिर... 

संबंधित समाचार