US और UN ने बांग्लादेश चुनाव में हिंसा और अनियमितताओं की खबरों पर जताई चिंता

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

संयुक्त राष्ट्र/वाशिंगटन। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी के चुनाव जीतने के एक दिन बाद अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने चुनाव के दिन हिंसा और अनियमितताओं की खबरों पर चिंता व्यक्त की। इसके साथ अमेरिका ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र या निष्पक्ष नहीं थे और मतदान में सभी दलों के हिस्सा नहीं लेने पर उन्होंने अफसोस भी जताया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका अन्य पर्यवेक्षकों के साथ यह बात साझा करना चाहता है कि ये चुनाव स्वतंत्र या निष्पक्ष नहीं थे और हमें अफसोस है कि सभी दलों ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।’’ 

यह देखते हुए कि हसीना की पार्टी अवामी लीग ने सात जनवरी के आम चुनाव में अधिकांश सीटें जीत लीं, विदेश मंत्रालय ने कहा कि वाशिंगटन चुनाव के दौरान और उससे पहले के महीनों में हुई हिंसा की निंदा करता है। उसने कहा, ‘‘बांग्लादेश सरकार को हिंसा की खबरों की विश्वसनीय जांच और दोषियों को जवाबदेह ठहराने के लिए उचित कदम उठाना चाहिए। हम सभी राजनीतिक दलों से हिंसा से दूर रहने का आग्रह करते हैं।’’ 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने बांग्लादेश की नवनिर्वाचित सरकार से लोकतंत्र और मानवाधिकारों के प्रति देश की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि रविवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान विपक्षी उम्मीदवारों और समर्थकों की ओर से की गई हिंसा के कारण माहौल खराब हो गया।

 टर्क ने कहा, ‘‘मतदान से पहले के महीनों में हजारों विपक्षी दलों के समर्थकों को मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया है या धमकाया गया। ऐसी युक्तियां वास्तव में निष्पक्ष प्रक्रिया के लिए अनुकूल नहीं हैं।’’ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश में ‘‘बेहद मश्किलों के बाद’’ लोकतंत्र कायम हुआ था और ‘‘ ये दिखावटी नहीं बनना चाहिए।’’ यह रेखांकित करते हुए कि बांग्लादेश विकास के मामले में दूसरे के लिए प्रेरणा देता रहा है, टर्क ने कहा कि उन्हें ‘‘पूरी उम्मीद है कि यह राजनीतिक और संस्थागत क्षेत्रों में भी लागू होगा। सभी बांग्लादेशियों का भविष्य दांव पर है।’’ 

ये भी पढ़ें:- अमेरिका: टेक्सास के ऐतिहासिक होटल में विस्फोट, 21 लोग घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

BREAKING: Ayodhya Ram Mandir ट्रस्ट में बड़ा बवाल... चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा कन्फर्म, दान चोरी केस में SIT की बड़ी कार्रवाई
गोंडा : स्टेशन यार्ड में टॉवर वैगन से कॉपर केबल काटता युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, 6 केबल बरामद
India vs Australia Women T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबला: सेमीफाइनल की रेस में टीम इंडिया की सबसे बड़ी परीक्षा, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राम भक्तों की आस्था से खिलवाड़ सबसे बड़ा पाप, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने चढ़ावा चोरी करने वालों को बताया 'चोर-डकैत'
Saharanpur News : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बना मौत का रास्ता! चार माह में 100 से अधिक मौतों ने बढ़ाई चिंता