World Heart Day 2020: दिल को रखना है खुश, तो सिगरेट तंबाकू से बनाए दूरी
दुनिया भर में 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day 2020) के रूप में मनाया जाता है। विश्व हृदय दिवस मनाने के पीछे का उद्देशय है कि लोगों को उनके दिल की सेहत के प्रति जागरूक किया जा सके। इसकी शुरुआत 2000 में हुई थी। पहले यह दिवस सितंबर माह के आखिरी रविवार …
दुनिया भर में 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day 2020) के रूप में मनाया जाता है। विश्व हृदय दिवस मनाने के पीछे का उद्देशय है कि लोगों को उनके दिल की सेहत के प्रति जागरूक किया जा सके। इसकी शुरुआत 2000 में हुई थी। पहले यह दिवस सितंबर माह के आखिरी रविवार को मनाया जाता था। लेकिन 2014 में इस दिवस को मनाने के लिए 29 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई, तब से हर वर्ष विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर को ही मनाया जाता है।
पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें दिल की बीमारी से होती हैं और उनमें भी साइलेंट हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या ज्यादा है। दिल के दौरे के 45 फीसदी मामले साइलेंट हार्ट अटैक के होते हैं। इस तरह के दौरे में लोगों को पता भी नहीं चलता है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। इन बुरे हालातों में दिल को कैसे रखे स्वस्थ रखे आईए हम आपको आज कुछ बताएंगे।
हार्ट फेल के लक्षण- सीने में दर्द के अलावा सांस की तकलीफ सबसे आम है. अगर आपको कुछ सीढ़ियां चढ़ने के बाद सांस लेने में मुश्किल होती है, या फिर बैठे हुए भी परेशानी महसूस होती है तो आपको दिल की ये बीमारी हो सकती है. सांस की दिक्कत होने की वजह से सोने में तकलीफ महसूस करना और ड्राई कफ भी इसके लक्षण हैं।
सिगरेट तंबाकू से रहे दूर- तंबाकू और सिगरेट का जब को कोई व्यक्ति इस्तेमाल करता है तो दिल की धड़कन बढ़ जाती है। सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों में करीब चार हजार तरह के केमिकल्स होते हैं। जैसे कि कार्बन मोनोऑक्साइड और टार जैसे जहरीले पदार्थ शरीर के भीतरी अंगों को बहुत हद तक नुकसान पहुंचात हैं। सिगरेट तंबाकू के सेवन से हार्ट अटैक, आर्टरी ब्लॉकेज जैसी बीमारियां होती हैं।
शराब को कहे अलविदा- उच्च रक्तचाप वाले लोगों के लिए शराब का नियमित सेवन विशेष रूप से हानिकारक है क्योंकि यह रक्तचाप बढ़ा सकता है। महिलाओं द्वारा चार या अधिक पेय और 2 घंटे में पुरुषों द्वारा पांच या उससे अधिक पीने से दिल की हाट रिदम अनियमित हो सकती है। शराब का नियमित सेवन या बहुत अधिक शराब पीने से ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ सकता है. ट्राइग्लिसराइड्स का उच्च स्तर एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल के उच्च स्तर के साथ संयुक्त होता है। यह दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है।
शरीर के वजन को करे कम- दिल के आकार के बढ़ जाने से हृदयाघात या फिर स्ट्रोक संबंधी बीमारी का खतरा बना रहता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि वजन बढ़ने से दिल आठ ग्राम तक भारी हो जाता है जबकि उसके आकार में पांच प्रतिशत तक की वृद्धि हो जाती है। एक बड़े और भारी दिल का सीधा असर धकड़नों पर पड़ता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बना रहता है।
नमक – चीनी का सेवन करे कम- दिल को खुश रखना है तो नमक – चीनी का अधिक सेवन करने से बचे इससे मधुमेह का रोग होता है और नमक का अधिक सेवन करने से आयरन की कमी हो जाती है। दोनों ही चीजें दिल को नुकसान पहुंचाती हैं।
टेंशन फ्री रहे- चिंता करने से इसका सीधा असर दिल पर ही पड़ता है। दिल को नुकसान होने का मतलब है कि आप अपने जीवन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अधिक टेंशन लेने से हार्ट अटैक जैसी बीमारी हो सकती है।
