Video - पूर्वजों के सपने हुए साकार, कड़ाके की ठंड में बहराइच से अयोध्या दर्शन को युवाओं ने पैदल शुरू की यात्रा
बहराइच, अमृत विचार। जिले के नानपारा क्षेत्र निवासी युवा बुधवार सुबह पैदल अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों ने युवाओं को ढोल नगाड़े बजाते हुए पुष्प वर्षा कर अयोध्या के लिए रवाना किया। माहौल भक्तिमय के साथ भावुक हो गया।
नानपारा के घसियारन टोल मोहल्ला निवासी अभिषेक शुक्ला व्यापारी हैं। वह बुधवार सुबह अपने सहयोगी रोहित यादव के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए। सुबह नौ बजे सभी के पैदल यात्रा को मोहल्ले के लोगों ने बढ़ाई दी। ढोल नगाड़े और पुष्प वर्षा के साथ दोनों युवा अयोध्या के लिए रवाना हुए। नानपारा में स्थित पुराने बहराइच बस अड्डे के पास अन्य युवाओं ने डांस भी किया। अभिषेक शुक्ला और रोहित यादव ने बताया कि भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी जान दे दी। ऐसे में हम सभी नानपारा और देश की खुशहाली के लिए अयोध्या प्रभु के दर्शन के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह सभी 175 किलोमीटर की पैदल दूरी 15 जनवरी तक पूरी कर लेंगे। इसके बाद भगवान के दर्शन कर वापस आ जायेंगे। यात्रा को लेकर नानपारा पुलिस ने नगर में सुरक्षा भी प्रदान किया।
Video - पूर्वजों ने राममंदिर आंदोलन पर न्योछावर की थी जान, अब पैदल जाकर ये युवा देखेंगे अयोध्या धाम pic.twitter.com/MghZ0yLRTz
— amrit vichar (@amritvicharlko) January 10, 2024
ये भी पढ़ें -तैयारी : रामभक्तों की पीड़ा को दूर करेंगी हाईवे की पीएचसी और सीएचसी, होगी मॉनीटरिंग
