बदायूं: गन्ना क्रय केंद्रों का रोज होगा निरीक्षण, विभाग को देनी होगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

माफियाओं पर सख्ती शुरू

बदायूं, अमृत विचार। जनपद में गन्ना माफिया सक्रिय हैं जो गन्ना किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। गन्ना माफियाओं पर नकेल कसने को क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया जाएगा और उसकी रिपोर्ट प्रशासन को दी जाएगी।

गन्ना क्रय केन्द्रों पर कई बार करदा अधिक काटे जाने एवं घटतौली की शिकायतें मिली हैं। जिसके बाद विभाग ने क्रय केन्द्रों का निरीक्षण भी किया है। उसके बाद पिछले दिनों एक कंपनी के कुछ लोग पकड़े गए, उन्होने बताया कि वह लोग किसानों का गन्ना खरीद कर बिसौली की चीनी मिल पर बेचते हैं। उन लोगों के पास से नकदी भी बरामद हुई थी। 

इस प्रकरण के बाद गन्ना किसानों में भारी रोष है। गन्ना विभाग भी क्रय केन्द्रों पर नजर बनाए हुए है। विभाग का कहना है कि यदि गन्ना किसान किसी क्रय केंद्र पर धांधली की शिकायत करता है तो उसकी जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी। जिले में कहीं भी घटतौली नहीं होने दी जाएगी। क्रय केन्द्रों पर किसानों का ही गन्ना डाला जाएगा। गन्ना विभाग ने क्रय केन्द्रों पर सख्ती बढ़ाते हुए हिदायत दी है कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

जिले में पहले भी क्रय केन्द्रों पर किसानों के गन्ने की तौल होती थी। अब भी हो रही है। किसी क्रय केंद्र पर शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। प्रत्येक क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया जाएगा। उसकी रिपोर्ट प्रशासन को दी जाएगी। विभाग के कर्मचारी भी इस पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। कहीं भी गड़बड़ी मिलने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं-हेमराज सिंह - जिला गन्ना अधिकारी।

ये भी पढ़ें- बदायूं: बेटी की शादी के लिए युवक देखकर लौट रहे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार