संतकबीरनगर : विशेष स्वच्छता अभियान में अधिकारियों और नेताओं ने लगाई झाडू

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

संतकबीरनगर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में 14 से 21 जनवरी तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान के क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन में जिले के सभी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कराया गया। अभियान के क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश के नेतृत्व में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने समूचे परिसर की साफ सफाई किया। विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार के नेतृत्व में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर की साफ सफाई किया। 

तहसील परिसर खलीलाबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी और उप जिलाधिकारी शैलेश दूबे समेत तहसील कर्मियों और भाजपा नेताओं ने झाड़ू लगाई। इसी क्रम में सभी तहसील कार्यालयों, ब्लाक कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने सहभागिता निभाई।

पुलिस आफिस और पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने फावड़ा लेकर किया सफाई
विशेष स्वच्छता अभियान के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह के नेतृत्व में ब्यापक सफाई अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ने अपने हाथ में फावड़ा लेकर सफाई करते दिखे। उनके आगे बढ़ते ही सभी पुलिस कर्मियों ने घंटों पसीना बहाते हुए परिसर को चकाचक कर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे। यहां आरआई और सभी पुलिस कर्मियों ने घंटों सफाई अभियान चलाते हुए परिसर में उगी झाड़ फूस और घास काटकर परिसर को साफ सुथरा बना दिया। इसी कड़ी में सभी थानों और क्षेत्राधिकारी कार्यालयों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : स्वच्छता अभियान में उतरी पूरा ब्लॉक की टीम

संबंधित समाचार