बहराइच: ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत, बेटे के साथ कुशीनगर जा रहा था यात्री
जरवलरोड/बहराइच, अमृत विचार। जिले के लखनऊ-गोंडा रेल प्रखंड पर ग्राम बुढ़वलिया हाता गांव के सामने लखनऊ केजीएमयू से दवा लेकर घर वापस कुशीनगर जाते समय 68 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन से गिरने पर कटकर मौत हो गई। सूचना पर जरवल रोड पुलिस द्वारा स्थलीय निरीक्षण के बाद मृतक का शव भंभुवा पुलिस को सौंप दिया गया।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के लखनऊ गोंडा रेल प्रखंड पर मंगलवार शाम को एक यात्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक के लड़के अमरेंद्र कुमार सिंह खलीलाबाद 112 पीआरबी में पोस्ट हैं। उन्होंने बताया कि पिताजी सूर्य नारायण सिंह पुत्र राम अवध सिंह निवासी ग्राम गंगौली मेख्यानिया खुर्द जनपद कुशीनगर की तबीयत खराब चल रही थी।
प्रोस्टेट में परेशानी होने के कारण कुशीनगर के चिकित्सक ने लखनऊ केजीएमयू रेफर किया था। पिताजी को लेकर वह स्वयं लखनऊ से दवा लेकर मैलानी एक्सप्रेस ट्रेन एसी थर्ड कोच में बैठकर लौट रहे थे। अचानक तेज पेशाब लगने पर रात में वह अकेले उठकर पेशाब करने गए। उनको बार-बार पेशाब लग रही थी। ट्रेन का दरवाजा खोल दिया, जिससे ट्रेन से गिरकने के कारण ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई।
कर्नलगंज के पास आंख खुलने पर जब वह नहीं मिले तो ट्रेन के सभी बोगी मे खोजबीन करने के बाद इसकी सूचना आरपीएफ टीटी को तथा 139 नंबर लखनऊ कंट्रोल रूम व गोंडा कंट्रोल रूम को दी। दोपहर बाद 3:00 बजे के बाद जरवल रोड थाना क्षेत्र के पीआरबी को ट्रेन से कटने की सूचना पर थाना जरवलरोड के उप निरीक्षक राणा राज सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण करने के बाद भंभुवा चौकी को लाश को दे दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: पिता ने लगाई डांट तो छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, जानें वजह
