बहराइच: पिता ने लगाई डांट तो छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, जानें वजह
बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत सुजौली के घुरेपुरवा गांव निवासी एक छात्रा ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा घूरेपुरवा निवासी आयशा (16) पुत्री जैकीउल्ला इंटर फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह चकरिया में संचालित बप्पा जी इंटर कॉलेज में पढ़ रही थी। सोमवार देर रात को परिवार में पिता ने कुछ बेटी से कह दिया। इससे नाराज बेटी ने घर में रात में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
वहीं थाने से महज कुछ दूरी पर स्थित गांव में हुई घटना की जानकारी भी पुलिस को न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: फुटवियर की दुकान में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी
