नेलपेंट लगाते समय अपनाएं ये टिप्स, नाखूनों की बढ़ जाएगी खूबसूरती
नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नेलपॉलिश का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं अगर ये सही तरीके से न लगी हो, तो नाखून देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। वैसे तो नेलपॉलिश लगाने के लिए किसी खास ट्रिक की जरूरत नहीं होती है लेकिन फिर भी कुछ टिप्स की मदद से आप इसे बहुत अच्छे ढंग से लगा सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नेलपॉलिश लगाते समय किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
नेलपेंट लगाने का सही तरीका
सबसे पहले नेलपेंट अप्लाई करने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें। जिससे गंदगी के साथ चिकनाई भी आसानी से साफ हो जाए। नेलपेंट का पहला स्ट्रोक नाखूनों के बीचों-बीच क्यूटिकल से ऊपर की ओर लगाएं। फिर एक साइड के नाखून को पहले पेंट करें फिर दूसरी ओर पॉलिश लगाएं। वहीं दूसरी कोटिंग हमेशा पहली कोटिंग सूखने के बाद ही करें। नेल्स को थोड़ा और अच्छा शेप देने और लंबा दिखाने के लिए नाखूनों के दोनों किनारों पर पतला-पतला गैप छोड़ दें।
नेलपॉलिश लगाने के जरूरी टिप्स
- नेलपॉलिश कभी भी खराब क्वॉलिटी का न लें। इसमें कई तरह के नुकसानदायक केमिकल्स होते हैं। जो दो तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। पहला तो इससे नाखून पीले पड़ सकते हैं और दूसरा इससे नाखूनों की जड़ें भी कमजोरी होने लगती हैं।
- अगर आपके नेल्स हमेशा ही पेंट रहते हैं, तो ज्यादा नहीं बस हफ्ते में एक या दो दिन इसे फ्री रखें। नाखूनों को भी सांस लेने का मौका दें।
- नेलपेंट लगाने के बाद नाखून खूबसूरत दिखें। इसके लिए नेलपेंट अप्लाई करने से पहले नाखूनों को शेप जरूर दें।
- पहले से लगे पेंट को हटाने के बाद ही दूसरा कलर अप्लाई करें। उसी पर कोटिंग करने से नेल पेंट उभरा हुआ और बिल्कुल भी अच्छा नहीं दिखता।
- नेल पेंट को लगाने के साथ उसे अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है। वरना वो बिगड़ जाता है और देखने में बहुत ही खराब लगता है।
- नेलपेंट देखने में अच्छा लगे, इसके लिए उसका दो कोट अप्लाई करें।
ये भी पढे़ं- व्हाइटहेड्स ने छीन ली है चेहरे की चमक, इन घरेलू उपायों से दूर करें समस्या
