अब पूरी तरह प्लास्टिक फ्री होगा Kanpur Nagar Nigam…अपर नगर आयुक्त की पहल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अब पूरी तरह प्लास्टिक फ्री होगा कानपुर नगर निगम।

अब पूरी तरह कानपुर नगर निगम प्लास्टिक फ्री होगा। प्लास्टिक की प्रतिबंधित बोतलों को भी कार्यालय से हटाने का प्रयास।

कानपुर, अमृत विचार। प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करने में कानपुर नगर निगम प्रदेश में नंबर वन है। अब विभाग नगर निगम मुख्यालय को भी प्लास्टिक फ्री करने की तैयारी कर रहा है। मुख्यालय में किसी वजह से आने वाली पॉलिथिन और प्लास्टिक को पूरी तरह से बैन किया जायेगा।

यहां तक की प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीने से रोकने के लिए भी जागरूकता अभियान कार्यालयों में होगा। जिससे शहर में एक आदर्श विभाग के रूप में नगर निगम की छवि उभर कर सामने आए।

नगर निगम के प्रवर्तन दल ने पिछले चार वर्षों में 2,45,426 किलो डिस्पोजल, पानी के गिलास व अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने सामान जब्त किये। इस  दौरानसे अब तक लगभग 98 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला है। जो कई नगर निगम में सबसे ज्यादा कार्रवाई है। अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल सिंह ने बताया कि शासन की मंशा है कि कानपुर को पूरी तरह से प्रतिबंधित प्लास्टिक से फ्री किया जाये।

इसके लिये अभियान तो चल ही रहा है, वहीं हम जागरूकता भी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम नगर निगम मुख्यालय को भी पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त करने जा रहे हैं। प्रतिबंधित प्लास्टिक को किसी भी कीमत में नगर निगम परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस क्रम में पीने की पानी की बोतलों को भी रोक लगाई जाएगी। ताकि, शहर में एक आदर्श पेश हो सके।  

5 टन प्लास्टिक हो रही खपत

प्रवर्तन प्रभारी आलोक नारायण ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। रोजाना गुजरात व अन्य जिलों से 10 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने सामाना शहर या यहां होते हुये दूसरे शहरों को जाते हैं। एक अनुमान के तहत करीब 5 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने सामान अकेले शहर में खपाये जा रहे हैं। 

यह पन्नी भी है पूरी तरह बैन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार अगर वन बाई वन मीटर की पन्नी 50 जीएसएम पर स्क्वायर मीटर से कम है तो यह भी पन्नी पूरी तरह से बैन है। जब कि मोटी पन्नी मानक के अनुसार कहकर यह बाजार में आसानी से बेची जा रही है। हालांकि, मल्टीलेयर पन्नी पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

ये भी पढ़ें- UP Crime: चाचा, पापा जाग नहीं रहे, मैं और ध्रुव उठ नहीं पा रहे... अंगीठी बनकर आई काल, तीन जिंदगियां खत्म

संबंधित समाचार