'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की बिहार में एंट्री, राज्य में करीब दो साल बाद पहुंचे राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत सोमवार को बिहार के सीमांचल किशनगंज जिले में पहुंच गए हैं। मुस्लिम बहुल किशनगंज जिला कांग्रेस का गढ़ है। न्याय यात्रा ऐसे समय में राज्य में प्रवेश कर रही है जब कांग्रेस के पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन पहले फिर से पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापस चले गए। 

यह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के बाद राहुल गांधी की पहली बिहार यात्रा है। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बताया कि कल (मंगलवार) को निकटवर्ती जिले पूर्णिया में एक बड़ी रैली और एक दिन बाद कटिहार में एक और रैली होगी। 

यह भी पढ़ें- पूरे देश में 7 दिन के अंदर CAA हो जाएगा लागू, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का दावा

संबंधित समाचार