शादी के बाद रिश्तों में हमेशा बरकरार रहेगा प्यार, बस अपनाएं ये टिप्स
शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों की लाइफ में कई बदलाव आते हैं। जहां लड़कियों को कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ता है तो वहीं लड़कों की लाइफ में भी ऐसी सिचुएशन आती है जब उन्हें गुस्सा, उलझन और टकराव की स्थिति भी देखने को मिलती रहती है।
इससे नए रिलेशनशिप को अपनाने में काफी वक्त लग जाता है और कई बार इन चीज़ों के चलते पैदा हुई कड़वाहट भी दूर नहीं हो पाती। नए घर, परिवार में होने वाले एडजस्टमेंट्स आपके धैर्य की भी परीक्षा लेने का काम करते हैं कि ऐसी सिचुएशन को आप कैसे डील करते हैं, तो अगर आप इसे लेकर अंजान हैं आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको काफी मदद मिलेगी।
बदलावों को करें स्वीकार
शादी के बाद आने वाले बदलावों से घबराने, पार्टनर से झगड़ने के बजाय उसे एक बार स्वीकार करके भी देखें। जिन बदलावों को लेकर हम टेंशन में रहते हैं, कई बार उन्हें अपनाने के बाद आपको अच्छा भी लगता है। इमेजिन करिए आपका पार्टनर फिटनेस फ्रीक है, खाने से लेकर उसके उठने-जागने तक का रूटीन सेट है, तो ऐसी संगत में आकर हो सके पहले-पहल आपको उलझन महसूस हो, लेकिन सोचकर देखिए, तो ऐसी लाइफस्टाइल को स्वीकारने से आपको ही फायदा मिलेगा।
बातचीत से निकालें हल
जिन चीज़ों को लेकर आप तनाव में हैं या घबराहट हो रही है, उन्हें पार्टनर से डिस्कस करें। बातचीत करने से ही बात बनती है। ये ख्याल दिमाग से निकाल दें कि पार्टनर आपकी चुप्पी के पीछे की वजह खुद ही समझ लेगा। नए-नए रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा टकराव आदतों को लेकर होती है, तो अगर आपको पार्टनर की कोई आदत पसंद नहीं आ रही है, तो उसे लेकर लड़ने-झगड़ने के बजाय शांति से बैठकर बातचीत कर हल निकालने की कोशिश करें।
लड़ाई-झगड़े से बचें
किसी मुद्दे को पकड़कर न बैठ जाएं और न ही लड़ाई-झगड़े का माहौल पैदा करें। जो चीज़ें शांति से निपटाई जा सकती हैं, उन्हें वैस ही डील करें। लड़ाई-झगड़े से बात तो बिगड़ती ही है साथ ही रिलेशनशिप में खटास भी आ जाती है। जिसे मिटाने में लंबा वक्त लग सकता है। जिदंगी में आने वाली चुनौतियों को साथ में सुलझाने की कोशिश करें। थोड़ा-थोड़ा एडजस्टमेंट दोनों तरफ से होगा, तो किसी को लाइफ में समझौता नहीं करना पड़ेगा और वक्त से साथ आपका रिलेशनशिप और मजबूत ही होगा।
ये भी पढे़ं- स्वस्थ जिंदगी का नया ठिकाना 'ब्लू जोन', आहार हो सकता है वजह
