बरेली: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में आगमन को लेकर चर्चा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से महाराष्ट्र तक निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में आगमन को लेकर लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर बैठक में जिले से भी कांग्रेस नेता शामिल हुए। बैठक में यात्रा को सफल बनाने के लिए सुझाव लिए गए। जिला प्रवक्ता राज शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने उद्देश्य को प्राप्त करते हुए उत्तर प्रदेश में पहुंच रही है।

इस यात्रा से कांग्रेसियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी नए जोश के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी। जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ यात्रा को सफल बनाने में जुटेंगे।

बैठक में शामिल होने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार, हाजी इस्लाम बब्बू, इलियास अंसारी, कृष्णकांत शर्मा, दिनेश दद्दा, सुनील कुमार, विष्णु शर्मा, जाहिद अली, प्रदीप माथुर, पश्चिम प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पारस शुक्ला, महानगर प्रवक्ता योगेश जौहरी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन के सामने से फर्जी लेफ्टिनेंट गिरफ्तार, गाड़ी में वर्दी- कैप टांग कर करता था ठगी

संबंधित समाचार