15 जून तक नहर से नहीं मिलेगा कठौती झील को पानी, सिंचाई विभाग ने अनुरक्षण कार्य के लिए किया बंद

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : इंदिरा नगर और गोमती नगर क्षेत्र की लगभग 8 लाख आबादी पेयजल संकट के लिए तैयार रहे। कठौता झील को एक महीना पानी नहीं मिलेगा। अनुरक्षण कार्य के लिए सिंचाई विभाग ने शारदा सहायक नहर को 15 जून तक बंद कर दिया है। इससे एक महीने तक कठौता झील को नहर का पानी नहीं मिलेगा।इस बीच झील में जमा पानी से इंदिरा नगर और गोमती नगर क्षेत्र की लगभग 8 लाख आबादी को कटौती के साथ आपूर्ति की जाएगी। कटौती के साथ एक महीने तक झील से पानी की आपूर्ति की जा सकती है।

जलकल विभाग महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी झील पूरी भरी है। नहर बंद होने के बाद झील में जमा पानी से इंदिरानगर और गोमती नगर क्षेत्र में जलापूर्ति की जाएगी। इसके अलावा 150 नलकूप चलाकर भी आपूर्ति की जाएगी। जरूरत पड़ी तो झील से पानी की जलापूर्ति में कटौती की जाएगी। दरअसल सामान्य दिनों में जलकल विभाग सुबह और शाम करीब 14 घंटे पानी की आपूर्ति ओवरहेड टैंक से करता है। इस बीच कठौता से क्षेत्र में कटौती के साथ जलापूर्ति की जाती है।

झील की क्षमता - 80 एमएलडी

झील का क्षेत्रफल 80 एकड़ है

15 फिट गहरी झील की 885 मिलियन लीटर है क्षमता

संबंधित समाचार