सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने लिया हिरासत में, पीड़ित महिला के साथ पहुंची थी डीआईजी से मिलने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले से एक बड़ी खबर आई हैं। आरोप है कि पीड़ित महिला के साथ डीआईजी से मिलने पहुंची सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरसत में ले लिया। दरसअल सासंद इकरा हसन जसाला गांव एक पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग लेकर डीआईजी कार्यालय पहुंचीं। जहां मुलाकात के दौरान विवाद बढ़ गया और पुलिस ने इकरा हसन को हिरासत में ले लिया।

सांसद इकरा हसन ने बताया कि डीआईजी ने उनकी बात तो सुनी, लेकिन पीड़िता की मांगों को मानने से इनकार कर दिया। इस पर पीड़िता भावुक हो गई और इकरा हसन ने डीआईजी के सामने नाराजगी जताई। सांसद के अनुसार, इसके बाद डीआईजी के निर्देश पर पुलिस को बुलाया गया और सड़क जाम करने के आरोप में उन्हें हिरासत में ले लिया गया। महिला थाना पुलिस ने सांसद और पीड़िता को थाने ले जाकर करीब 10 मिनट तक बैठाकर रखा।

इकरा हसन का आरोप

सांसद इकरा हसन ने पुलिस पर पीड़ित महिला का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पीड़िता न्याय की उम्मीद लेकर अधिकारियों के पास पहुंची थी, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत सुनने की बजाय उसे परेशान कर रही है।जब सांसद से पूछा गया कि क्या वह इस मामले को संसद में उठाएंगी, तो उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में बोलने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि सुनवाई नहीं होती।इस घटना के बाद मामला राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है।

संबंधित समाचार