Kanpur में 19 को होगा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का भूमि पूजन... 10 करोड़ रुपये तक निवेश करने वाले उद्यमियों को किया जाएगा आमंत्रित

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

19 को शहर में होगा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का भूमि पूजन

कानपुर, अमृत विचार। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के निवेश प्रस्तावों को 19 फरवरी को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में जमीन पर उतारेंगे। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के बड़े उद्योगपति शामिल रहेंगे। अब इसी दिन शहर में भी निवेश प्रस्तावों का भूमि पूजन समारोह होगा।

इस कार्यक्रम में 10 करोड़ रुपये तक निवेश करने वाले उद्यमियों को आमंत्रित किया जाएगा। शहर से करीब 14 हजार करोड़ रुपरये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में निवेश प्रस्तावों को लेकर 19 फरवरी को भूमि पूजन समारोह आयोजित करने के निर्देश अवस्थापना और औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें- Exclusive: कानपुर-गाजियाबाद एक्सप्रेस-वे का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद... आबादी से दूर फोरलेन होगा निर्माण, इन शहरों से होकर गुजरेगा

संबंधित समाचार