Bareilly : मौसम के करवट लेते ही बढ़ा तापमान...आज बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में मौसम लगातार करवट ले रहा है। रविवार को तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद बरेली सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ हो गया है। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। हालांकि, नए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में दिखने लगा है। 

इसके प्रभाव से बरेली समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार से मौसम फिर बदलने की संभावना है। 31 मार्च तक मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 1 अप्रैल के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

संबंधित समाचार