Kanpur: महापौर प्रमिला पांडेय ने अधिकारियों संग बैठक कर दिए निर्देश; सफाई गैंग में होंगे सिर्फ आउटसोर्स कर्मचारी...
सफाई योद्धाओं की सुविधा हेतु एक वाहन खरीदने के निर्देश दिये
कानपुर, अमृत विचार। महापौर प्रमिला पांडेय के सफाई गैंग में शामिल सफाई योद्धा सिर्फ आउटसोर्स कर्मचारी होंगे। सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में बैठक कर महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महापौर सफाई योद्धाओं में नियमित, संविदा एवं चयनित के स्थान पर सिर्फ आउटसोर्स कर्मचारी ही रखे जाये। जो आउटसोर्स कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित होगा, उनके स्थान नये कर्मचारी रखे जायेंगें।
सफाई योद्धाओं की सुविधा हेतु झाड़ू एवं अन्य सफाई उपकरण रखे जाने के लिये एक वाहन खरीदने के निर्देश दिये। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार, जेडएसओ मनोज पाल, सुशील कुमार गुप्ता, आशीष वाजपेई, अरविन्द यादव, विजय शंकर शुक्ला व प्रभारी रबिश रहमान मौजूद रहे।
