बदायूंः ससुरालीजनों ने नहीं किया विदा तो विषाख्त पदार्थ खाकर दे दी जान

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

बदायूं, अमृत विचार : ससुराल पक्ष ने महिला को विदा करने से मना कर दिया। जिससे परेशान होकर महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मायका पक्ष की मांग पर पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मायका पक्ष पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर गया।

रास्ते में मायका पक्ष ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर कचहरी तिराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक पहुंचे। उनके समझाने के बाद मायका पक्ष शांत हुआ। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव भीमपुर दोस्तपुर निवासी पोपीराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कृष्णा की शादी लगभग चार साल पहले कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव रघुवर नगला निवासी राजेंद्र के साथ की थी।

वह 11 फरवरी को बेटी को बुलाने के लिए रघुवर नगला गए थे। ससुरालीजनों ने बेटी को विदा करने से मना कर दिया था। वह वापस चले आए थे। कुछ देर के बाद सूचना मिली कि कृष्णा की हालत बिगड़ गई है। ससुरालीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सोमवार को कृष्णा की मौत हो गई। पोपीराम ने बिल्सी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

जिसके चलते विसरा प्रिजर्व किया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को वाहन में लादकर ले जाया जा रहा था। कलेक्ट्रेट तिराहे पर मायका पक्ष गुस्सा गया। महिला का शव सड़क पर रखा। ससुरालीजन पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मायका पक्ष को शांत कराया।

लगभग 20 मिनट के बाद यातायात दुरुस्त हो सका। पुलिस ने दोनों पक्ष को चौकी ले जाकर बात की। सूचना मिलने पर बिल्सी के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह आ गए। उन्होंने ससुरालीजनों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर मायका पक्ष शांत हुआ और शव ले गया। बिल्सी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की मौत हुई है। अभी तहरीर नहीं आई है।

ये भी पढ़ें - Budaun News: यूपी बोर्ड...माफियाओं पर नकेल, उत्तर पुस्तिकाएं बदली तो होगी कार्रवाई 

संबंधित समाचार