फिरोजाबाद: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में 25 गांव शामिल, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में  प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक में वीडीपी का अनुमोदन किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि चयनित सभी 25 प्रधानमंत्री आदर्श गांव को सभी अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं कन्वर्जन से संतृप्त करने का कार्य करेंगे। 

उन्होने जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास को निर्देश दिए कि गैप फिलिंग के कार्यों जैसे टीटीएसपी, सोलर लाइट,आंगनबाड़ी केन्द्र आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जो कार्य अभिसरण के माध्यम से किया जा सकते है। उनके स्थान पर नवीन कार्यों का चयन कर लिया जाए। उन्होने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं के साथ ही इन आदर्श गांव व वहां के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने पर भी काम किया जाये।

बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास राजमती ने बताया कि केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पीएमएजीवाई के क्रियान्वयन हेतु चयनित ग्रामों में सर्वेक्षण एवं ग्राम विकास योजना वीडीपी तैयार कर ली गयी है। सामाजिक एवं शैक्षिक स्तर से आर्थिक उन्नयन हेतु सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन के लिए द्वितीय चरण में 25 ग्राम का चयन किये गये हैं।

जिसमें विकास खण्ड नारखी के सिकन्दरपुर कोटला, गढी कल्याण, पुरानी गढी, लुखरिया, आतिपुर, खुशहालपुर, राजपुरकोटला, सलेमपुर कोटला। इसी प्रकार से विकास खण्ड मदनपुर के दयागंज, पटुसई, अहमदपुर। विकास खण्ड अरांव के सैफपुरए सकतपुरए,दौलतपुर बैजुआ। विकास खण्ड जसराना के भायपुर। विकास खण्ड एका के वहलोसपुर, नवलपुर। विकास खण्ड टूण्डला के कुतकपुर जारखी, आनन्दपुर। विकास खण्ड फिरोजाबाद के खरसुली, लर्तुरा। विकास खण्ड शिकोहाबाद के नौशहरा। 

विकास खण्ड हाथवंत के नगला जाट, दारापुर रसैनी, रानीपुर सम्मिलित किए गए है। उन्होंने बताया कि योजना में ऐसे गांव चयनित किये गये हैं जहां अनुसूचित जाति की आबादी 50 प्रतिशत या अधिक है। इन ग्रामों में सर्वे के माध्यम से जैसे पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ एवं पोषण सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण मार्ग एवं आवास, बिजली एवं स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धतियां आदि वित्तीय समावेशन, डिजिटलकरण, आजिविका एवं कौशल विकास आदि के लिए निगरानी योग्य संकेतक तैयार किये गये हैं। इन निगरानी योग्य संकेतकों के माध्यम से ग्राम विकास योजना वीडीपी तैयार कर ली गयी है। जिसे अनुमोदन के उपरांत कार्यों में तेजी लायी जायेगी।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने समाज कल्याण अधिकारी राजमती को निर्देशित किया कि वह चयनित ग्रामों को आदर्श ग्राम बनाने के लिए तेजी से कार्य कराने की कार्यवाही प्रारम्भ करें। ताकि एकीकृत विकास सुनिश्चित कराया जा सके। सामाजिक आर्थिक संकेतों में सुधार कर अनुसूचित जाति और गैर अनुसूचित जाति में असमानता दूर कर गरीबी रेखा से नीचे सभी अनुसूचित जाति के परिवारों को जीवन यापन की सुरक्षा मुहैया कराई जा सके। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, एडीएसटीओ, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, डीपीआरओ सहित सम्बन्धित समिति के जिला स्तरीय अभिसरण समिति के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Agra News: सचिन तेंदुलकर ने ताजमहल का पत्नी संग किया दीदार, मास्टर ब्लास्टर को देख खिल गए प्रशंसकों के चेहरे