शाहजहांपुर: खलिहान की भूमि पर कब्जा के मामले में जांच करने पहुंचे कानूनगो, कराई पैमाइश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुटार, अमृत विचार: गांव गढ़िया सरेली में खलिहान की भूमि पर कब्जा कर डंपिंग ग्राउंड (आरसी सेंटर) का निर्माण बनाए जाने की शिकायत अधिकारियों से किए जाने के बाद पांच फरवरी के अंक में अमृत विचार अखबार ने इस मामले को प्रमुखता से छापा था। बृहस्पतिवार को कानूनगो नारायण दास मिश्रा और लेखपाल सचिन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। जहां खलिहान की भूमि की पैमाइश कराई गई। कानूनगो का कहना है कि इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को देंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

खुटार ब्लॉक की ग्राम पंचायत गढ़िया सरेली में उत्तर दिशा में प्राथमिक विद्यालय के समीप खलिहान की करीब एक एकड़ भूमि है। यह जमीन खलिहान की जमीन के नाम से दस्तावेज में है। गांव के लोग उसमें उपले बनाकर रखना, वाहन खड़ा करना आदि जरूरी कार्य करते थे।

गांव के मुनेश वर्मा का आरोप था कि प्रधान पति और उसके भतीजे ने हल्का लेखपाल से सांठगांठ कर ली थी। 16 जनवरी को जमीन कब्जे में लेकर जेसीबी मशीन चलवा दी गई और शहतूत, शीशम व अन्य पेड़ों के साथ बांस की थनीया कटवाकर नष्ट करा दिया था। इसके अलावा उपले रौंद डाले थे।

ग्रामीणों ने इस मामले में विरोध किया था। इसके बाद भी प्रधान पति ने जेसीबी मशीन से भूमि के चारों ओर खुदाई कर कब्जे में ले लिया था। यहां कार्य हल्का लेखपाल की मौजूदगी में हुआ था। इसके बाद प्रधान पति ने 23 जनवरी को निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इस मामले में अधिकारियों से शिकायत की गई थी।

अमृत विचार अखबार ने पांच फरवरी को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बृहस्पतिवार को कानूनगो नारायणदास मिश्रा गांव गढ़िया सरेली पहुंचे। जहां लेखपाल सचिन श्रीवास्तव ने भूमि की पैमाइश की। जिसकी जांच रिपोर्ट अधिकारियों सौंपी जाएगी।

अधिकारियों के आदेश पर जांच करने पहुंचा था। मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई गई है। जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी---नारायण दास मिश्रा, कानूनगो, खुटार।

यह भी पढ़ें- Shahjahanpur News: बिजली की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर जिंदा जला बुजुर्ग, दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज