हमें दिनभर में कितना और कब पीना चाहिए पानी? यहां जानें सही मात्रा और समय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिन पानी सब सून ये कहावत तो आप सभी ने सुनी होगी। पानी के बिना कुछ भी नहीं, पानी हमारे लिए कितना ज़रूरी है। ये तो सभी जानते हैं। ऐसे में हम सभी के लिए ज़रूरी है कि समय-समय पर और सही मात्रा में हम पानी पिएं। खासकर तब जब गर्मियों की शुरुआत हो रही हो। ऐसे में हम सभी को अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना ज़रूरी है। 

कई बार हम लोगों से सुनते आए हैं कि खूब पानी पीजिये, और हम खूब पानी पीने में जुट जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं। अधिक मात्रा में पानी पीने से भी शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें एक बार में ढेर सारा पानी पीने से किडनी, लिवर और हार्ट पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में एक बार में अधिक मात्रा में पानी पीने से बचना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि सही समय पर अगर पानी पियें तो इसके कई फायदे भी शरीर को मिलते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं हमें कब और किस समय कितनी मात्रा में पानी पीना चाहिए। 

सुबह सोकर उठने के बाद भी पानी पीना ज़रूरी माना गया है। सुबह के समय शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। खाने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट्स भी देते हैं। ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद पानी पीते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज़ से गलत माना जाता है। खाने के करीब आधा घंटे बाद पानी पीना ठीक माना गया है। 

वहीं खाने के बीच में पानी पीने और खाने के तुरंत बाद में पानी पीने से शरीर को खाने को पचाने में समस्या आ सकती है। व्यायाम के बाद भी लोग प्यास लगने पर पानी पी लेते हैं। ऐसे में ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। कुछ अंतराल के बाद ही पानी पाने ठीक होगा अगर अधिक प्यास लगी है तो आप फलों का जूस ले सकते हैं। 

पानी पीने से त्वचा, आंखों, और बालों के लिए भी काफी फायदे मिलते हैं। यह त्वचा को चमकदार और आंखों आराम देता है। उम्मीद है अब आपको उचित जानकारी मिल गई होगी कि कब और किस समय पानी पीना ज़रूरी है और आप इन सभी बातों का ख्याल रखेंगे।

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने रेवाड़ी में एम्स की आधारशिला रखी, 9,750 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास