प्रयागराज: 'त्रिवेणी' में जन्मी 'सरस्वती' के बाद 'संगम' में गूंजी किलकारी, दो दिन पहले हुआ था 'गंगा' का जन्म 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। गंगा की गोद में जन्म लेने बच्चियों और उनकी माताओं के लिए यह बड़े ही सौभाग्य की बात है। उन्हें साक्षात मां गंगा ने अपना आशीर्वाद दिया है। जी हां, ये सच है कि माघ मेले में बने गंगा और त्रिवेणी अस्पताल में दोनों बच्चियों गंगा और सरस्वती ने जन्म लिया है। जिसके बाद माघ मेले के अस्पताल में किलकारी गूंज उठी। अस्पताल में डॉक्टरों ने मिठाईया बांटीं और खुशियां मनाईं।

माघ मेले में बने त्रिवेणी अस्पताल में प्रसव पीढ़ा होने के बाद एक महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर के बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक जच्चा और बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है। बता दें कि आध्यात्म की नगरी में बसे तम्बुओं की नगरी माघ मेले मेला प्रशासन की ओर से सुविधाओं डॉ. बेहतर इलाज के लिए गंगा और त्रिवेणी अस्पताल बनाया गया है। जहां त्रिवेणी अस्पताल में सरस्वती ने जन्म लिया है।

इससे पहले 13 फ़रवरी को एक गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दिया था। जो महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली रेनू बतायी गयी है। रेनू मेला क्षेत्र में चाय नाश्ते की दुकान खोल रखी है। प्रसव के बाद डॉक्टरों ने उस बच्चे का नाम गंगा रखा है।

Untitled-26 copy

यह भी पढें: गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए शुरू करेगा 'स्पेशल गाड़ियां'

 

संबंधित समाचार