Farrukhabad News: एकादशी पर गंगा स्नान को लेकर हुआ रूट डायवर्जन; एसपी ने दिए ये निर्देश... पढ़ें पूरी खबर...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। गंगा तट पांचाल घाट पर लगे मेला रामनगरिया में एकादशी पर गंगा स्नान को लेकर एसपी विकास कुमार ने रोड डायवर्जन कर दिया है।

एसपी विकास कुमार ने बताया कि 20 फरवरी को गंगा स्नान को लेकर कानपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को गुरसहायगंज सीमा पर रोक दिया जाएगा। छिबरामऊ से आने वाले बड़े वाहनों को जहानगंज, बेबर से आने वाले वाहनों को मोहम्मदाबाद कोतवाली की पुलिस चौकी मदनपुर पर रोक दिया जाएगा। 

इसी तरह एटा की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को जिले की सीमा पर रोक दिया जाएगा। शाहजहांपुर से आने वाले वाहनों को हुल्लापुर में रोक दिया जाएगा। बरेली की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को जिले की सीमा पर रोक दिया जाएगा।एसपी ने बताया कि यह आदेश आज शाम 7बजे से 20 फरवरी को गंगा स्नान खत्म होने तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur: महिला का ब्लड ग्रुप निगेटिव व पति का पॉजिटिव हो तो रहें सावधान, बच्चे की जान को हो सकता है खतरा...करें ये काम...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bashir Badra Death: मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, डिमेंशिया ने छीना आखिरी सांस
बालवाटिका से बदलेगी बुनियादी शिक्षा की तस्वीर : ‘चहक’, ‘कदम’ और बिग बुक के साथ नौनिहालों को गतिविधि आधारित शिक्षा, योगी सरकार का बड़ा कदम
बिजली संकट के बीच उपभोक्ता परिषद का दावा- उत्पादन क्षमता में टॉप पांच राज्यों में यूपी पीछे...
प्राकृतिक खेती और जैविक कृषि को बढ़ावा देने की तैयारी में UP सरकार, कृषि और पशुधन की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति
गृह जनपद वापसी का टूटा सपना : UP में परिषदीय शिक्षकों के ट्रांसफर पर लगा ब्रेक, जनगणना-समायोजन में उलझे तबादले