छत्तीसगढ़: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। 

उन्होंने बताया कि भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर डीआरजी के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। सुरक्षाबल के जवान जब बुर्कलंका गांव के करीब पहुंचे तब नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब एक नक्सली का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: लोकसभा चुनाव में अतिसंवेदनशील केंद्रों में मतदान के लिए अलग-अलग समय किया जा सकता है निर्धारित