मुरादाबाद: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो छोड़ा
मुरादाबाद,अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया, बाद में गर्भवती होने पर उसे छोड़ दिया। युवती ने शादी का दबाव डाला तो युवक ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए एएसपी से गुहार लगाई है। सोमवार को मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती …
मुरादाबाद,अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया, बाद में गर्भवती होने पर उसे छोड़ दिया। युवती ने शादी का दबाव डाला तो युवक ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए एएसपी से गुहार लगाई है।
सोमवार को मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एएसपी कुलदीप सिंह गुनावत से मुलाकात की। उसने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। युवती का कहना था कि उसके पड़ोस में मेरठ के मूंडाखेरी निवासी एक युवक अपने परिवार के साथ रहता था। युवक के परिजनों ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद युवक ने उसका शारीरिक शोषण करना चालू कर दिया।
विरोध करने पर जल्द शादी होने की बात कहकर समझा देता। आरोप है कि कुछ दिन तक एक किराए का कमरा लेकर वहां पर रखा और रोजाना दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो युवक के होश उड़ गए। अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। जबकि वह कई सप्ताह की गर्भवती है। पीड़िता ने आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
