बहराइच: मौरंग लदा अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक की दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के खैरटिया अमीनपुर गांव में बुधवार को मोरंग लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मौरंग में दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी से मौरंग हटवाकर चालक के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार झांसी से मौरंग लेकर ट्रक संख्या यूपी 32 यूएन 6679 बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में जा रहा था। बुधवार सुबह ट्रक राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम खैरटिया अमीनपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक नीचे शीशा तोड़कर उतरने का प्रयास करने लगा। लेकिन मौरंग उसके ऊपर ही गिर गई। 

31 - 2024-02-28T143001.227

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी से मौरंग को हटवाया। इसके बाद चालक को जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक की पहचान लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के गोंगा मौआजजमपुर निवासी रंजीत सिंह (45) पुत्र सत्रोह्न सिंह के रूप में हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि खलासी विरेंद्र पुत्र पप्पू सुरक्षित है।


ये भी पढ़ें -Amroha: 20 टुकड़ों में बांटी महिला की लाश... प्राइवेट पार्ट भी काटे, थैलों में बंद कर जंगल में फेंका शव

संबंधित समाचार