रायबरेली में रिश्तों का कत्ल!, भाई ने परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडों से पीटकर सगे भाई की कर दी निर्मम हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। रिश्तों की बुनियाद इस कदर कमजोर हो गई है कि अब अपने ही जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां पर परिजनों के साथ मिलकर अपने ही भाई को तब तक लाठी डंडों से पीटते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिल एरिया थाना क्षेत्र के अमावा खास गांव निवासी छोटू और सोनू सगे भाई हैं। यह परिवार आम तौर पर चंडीगढ़ में रहता है। परिवार ने गांव में भी घर बनवा रखा है। इस समय दोनों भाई गांव में ही साथ रह रहे थे। शुक्रवार को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान सोनू ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर भाई छोटू पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। 

इस दौरान वह जान बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन हमलावरों ने एक नहीं सुनी। देर शाम हत्या की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद आरोपी भाई मौके से भाग गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढे़ं: 

संबंधित समाचार